रायपुर: छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ एवं स्वदेशी संकल्प सभा का आयोजन किया गया ।
सुबह स्वदेशी संकल्प दौड़ में सेमेस्टर परीक्षा के बाद भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ स्वदेशी अपनाएं भारत को आगे बढ़ाएं, विवेकानंद को पढ़ें और और जीवन में आगे बढ़े जैसे नारे लगाने के बाद दौड़ प्रारंभ किया। इसके उपरांत विप्र कॉलेज सभागार में स्वदेशी संकल्प सभा का आयोजन प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद से जुड़े स्वदेशी , शक्ति एवं आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को स्वालंबी भारत अभियान के कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। एम.वाई. एस. बी. ए. डिजिटल प्लेटफॉर्म जो युवाओं, महिलाओं किसानो और स्टार्टअप को एक साथ एक ही स्थान पर रोजगार ,शिक्षा, अवसर और मार्गदर्शन प्रदान करता है, इसकी जानकारी भी विद्यार्थियों को प्रदान की गई। इसके बाद विद्यार्थियों के साथ प्राध्यापकों ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने युवा पीढ़ी के लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों की वर्तमान में प्रासंगिकता को आवश्यक बताते हुए स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलाया। कार्यक्रम का संचालन रसिका मालवीय, डॉ. आराधना शुक्ला ,डॉ. नितिश्री शुक्ला,डॉ. प्रियंका तिवारी एवं अपूर्वा शर्मा ने किया।आभार प्रदर्शन डॉ विवेक शर्मा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।











