रायपुर :राजधानी में चल रही 23 वी सीनियर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पहले दिन 60 किलोग्राम पुरुष वर्ग के मुक़ाबले में रायपुर जिला के *करण लहरे* ने 110 किलोग्राम स्नैच और 135 क्लीन एंड जर्क कुल 245 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता वही रायपुर जिला के ही खिलाड़ी *चिरंजीव भारती* ने कोंडागांव का प्रतिनिधित्व करते हुए 86+110 कुल 196 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता और *अंकित भारती* ने कांकेर जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए 85+106=191 वजन उठाकर कांस्य पदक पर क़ब्ज़ा जमाया ये तीनों खिलाड़ी रायपुर जिला के जय सतनाम व्यायाम शाला में अपना नियमित अभ्यास करते है!
तीनो विजेता खिलाड़ियों को रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनायें दिए। यह जानकारी राधेश्याम साहू अध्यक्ष रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ ने दी है।








