रायपुर:आज मंत्रालय महानदी भवन, में “हमर छत्तीसगढ़ जन भ्रमण योजना” के अंतर्गत सुकमा जिले की सुदूरवर्ती ग्राम पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की।जहां उनसे आत्मीय संवाद कर हालचाल जाना और राजधानी में उनका सहृदय स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा यह मेरे लिए संतोष और गर्व का विषय है कि विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की इस पहल के माध्यम से सुकमा की दूरस्थ बस्तियों की आवाज़ सीधे राजधानी तक पहुँची है।लगभग 100 पंचायत प्रतिनिधियों का यह दो दिवसीय भ्रमण विश्वास, सहभागिता और सशक्त स्थानीय नेतृत्व की दिशा में एक मजबूत कदम है।








