रायपुर:प्रोजेक्ट अनुभव’ के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित विशेषज्ञ पैनल ने साक्षात्कार कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन दिया।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा यूपीएससी 2025 के अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे।
विशेषज्ञ पैनल में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, आईपीएस ईशु अग्रवाल, सीनियर डीसीएम रेलवे अवधेश कुमार त्रिवेदी, साइंस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर भूवाल सिंह उपस्थित रहे।






