
रायपुर:प्रेस क्लब कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके अंतर्गत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 6 से 8 जनवरी 2026 तक कलेक्टरेट परिसर में किए जाएंगे। नामांकन की जांच एवं वापसी के बाद मतदान 13 जनवरी 2026 को प्रेस क्लब रायपुर में प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जहां मतदान समाप्ति के साथ ही मतगणना भी की जाएगी।








