रायपुर:आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के उपडाकघर में नेक्स्ट जेनरेशन (N-Gen) उपडाकघर का शुभारंभ किया गया। N-Gen Post Office केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों के डाकघरों को छात्रों से जोड़ते हुए आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

N-Gen उपडाकघर में विद्यार्थी लाइब्रेरी, फ्री वाई-फाई, आरामदायक बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ डाकघर द्वारा प्रदत्त विभिन्न सेवाओं – बैंकिंग, बीमा, आधार संबंधी कार्य, डाक प्रेषण आदि – का लाभ सरलता से ले सकेंगे।शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला उपस्थित रहे और उन्होंने कर-कमलों से N-Gen Post Office का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राजीव चौधरी, प्रॉक्टर डॉ. आशीष श्रीवास्तव, अन्य प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।डाक विभाग की ओर से मुख्य पोस्टमास्टर जनरल डॉ. अजय सिंह चौहान, निदेशक दिनेश कुमार मिस्त्री तथा प्रवर अधीक्षक डाकघर हरीश महावर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।नवीनतम तकनीक, Gen-Z-अनुकूल नवाचार, तथा उपडाकघर परिसर के सौंदर्यीकरण की सराहना उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों ने की तथा इस पहल के प्रति हर्ष एवं उत्साह व्यक्त किया।









