दिल्ली:देश में मेडिकल टूरिज्म मार्केट के 2033 तक $70.9 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है, इसी का संज्ञान लेते हुए आज एस्टीमेट कमेटी की चेन्नई में हुई बैठक में सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पर्यटन, स्वास्थ्य, आयुष मंत्रालय के उच्च प्रतिनिधियों को वैलनेस टूरिज्म (आयुर्वेदा, योग, सिद्ध) प्रमोट करने का सुझाव दिया। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा सिद्ध एक प्राचीन, समग्र भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली है जिसकी उत्पत्ति तमिलनाडु में हुई है।उन्होंने कहा मेडिकल वीज़ा को फ़ास्ट ट्रैक किया जाए जिससे विदेशी मरीज़ / मेडिकल टूरिस्ट को अगर हमारे देश में आना हो तो वीज़ा की प्रक्रिया फास्टट्रैक होने से उसके किसी और देश में जाने की संभावना घटेगी।







