रायपुर:आज नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के भव्य मेगा फाइनल में खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और प्रतिभा के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया।इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक, कलाकार एवं दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी की उपस्थित ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।व्यक्तिगत खेलों के विजेता, उपविजेताओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
9 विधानसभाओं की 542 पंचायतों और 36 खेल स्थलों पर आयोजित यह महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि फिट इंडिया, खेलो इंडिया और सशक्त भारत के संकल्प का जीवंत प्रतीक बना।
“जो खेलेगा वही आगे बढ़ेगा” के संदेश के साथ पारंपरिक गेड़ी दौड़ और फुगड़ी से लेकर वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, तैराकी जैसे आधुनिक खेलों तक, छत्तीसगढ़ की समृद्ध खेल संस्कृति ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया।मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने युवाओं से भावुक अपील कर “नशा छोड़ने और खेलों को अपनाने की भावुक अपील और खिलाड़ियों व युवाओं को खेलों से जुड़े रहने की शपथ दिलाई।
सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मनोज तिवारी , विधायकगण, पार्षदगण, सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों, आयोजकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं खेलप्रेमी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कल 25 दिसंबर सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य समापन समारोह के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रेरक संबोधन देंगे।










