रायपुर:छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन द्वारा संचालित विप्र महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 19 वीं राज्य स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में विप्र कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विप्र कॉलेज द्वारा आयोजित 19 वीं राज्य स्तरीय “टीचिंग लर्निंग मटेरियल” प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के शिक्षा महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने अपने-अपने वर्किंग मॉडल का प्रदर्शन के अंतर्गत विभिन्न विषयों से संबंधित तरह-तरह के वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किये।
टी एल एम प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के साथ-साथ विभिन्न महाविद्यालय के प्राध्यापक गण भी उपस्थित थे।प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मेघेश तिवारी ने कहा प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में बौद्धिक स्तर का विकास करना है जिससे बच्चे स्वयं को नवाचार से जोड़ सके।
विभाग अध्यक्ष डॉ दिव्या शर्मा ने कार्यक्रमों का महत्व बताते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया।19 वीं राज्य स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितिक कुमार एवं रुतानशी प्रधान विप्र कॉलेज,द्वितीय स्थान लाभांश चंद्राकर टीचिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन रविवि एवं तृतीय स्थान कविता साहू एवं निशा पटेल (आदर्श कॉलेज, दतरेंगा) ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ सविता सालोमन (मैक कॉलेज, रायपुर), डॉ निधि सिंगल (शांभवी स्कूल ऑफ एजुकेशन) एवं शिखा उमरे (आदर्श कॉलेज, दतरेंगा) थे।

टी एल एम प्रतियोगिता में विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राध्यापक गण एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।













