रायपुर:“हम खेलेंगे, हिंदुस्तान खेलेगा”
के गगनभेदी उद्घोष के साथ आज राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद खेल महोत्सव के 3 दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह का भव्य शुभारंभ किया।
21 सितंबर से प्रारंभ हुए इस ऐतिहासिक आयोजन में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 85,000 से अधिक खिलाड़ियों ने 13 खेलों में सहभागिता कर इसे देश का सबसे बड़ा सांसद खेल महोत्सव बनाने का गौरव दिलाया।NCC कैडेट्स एवं खिलाड़ियों द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट कर सलामी दी गई।
मां दंतेश्वरी अखाड़ा के युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
मेगा फाइनल में 5,000 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं।इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि महिला-पुरुषों के साथ पहली बार ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों ने भी रस्साकसी सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया जो सबका साथ, सबका खेल, सबका विकास की सशक्त मिसाल है।विजेताओं और अपने खेल कौशल से छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने वाले वरिष्ठ खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में 24 दिसंबर को सुप्रसिद्ध गायक, अभिनेता एवं दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और अपनी मधुर गायकी से खिलाड़ियों एवं दर्शकों का उत्साह बढ़ाएँगे।
आइए, खेलों के इस महाकुंभ का हिस्सा बनें और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएँ।
कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू , महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल , भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ,वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी, जोन अध्यक्षगण, पार्षदगण, नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप जी, जिला पंचायत CEO कुमार विश्वरंजन , खिलाड़ी, बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।











