
रायपुर:प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में पारदर्शिता, समयबद्ध आवास निर्माण तथा हितग्राहियों को त्वरित लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्देश जारी करते हुए प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर माह की 7 तारीख को, चावल उत्सव एवं महात्मा गांधी नरेगा के रोजगार दिवस के साथ-साथ ‘आवास दिवस’ का अनिवार्य रूप से आयोजन किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को गति देना, हितग्राहियों में जागरूकता बढ़ाना तथा निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है। पंचायत मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारिक सिंह द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, आवास दिवस के अवसर पर अनेक महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।







