बेमेतरा:ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम हथमूड़ी में आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर ग्रामवासियों, युवाओं एवं आयोजन समिति द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामों से आई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे गांव में खेल और उमंग का वातावरण देखने को मिला। खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, जीवन का संस्कार है — कल्पना योगेश तिवारी इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने कहा— “कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति और ग्रामीण जीवन की पहचान हैं। ऐसे खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और शारीरिक मजबूती विकसित करते हैं। आज का युवा खेल के माध्यम से न केवल स्वस्थ रह सकता है, बल्कि अपने गांव, जिले और राज्य का नाम भी रोशन कर सकता है।” और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, आयोजकों की सराहना जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि— “ग्राम स्तर पर इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं।” प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसे देखने बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीण खेलों को मिलेगा लगातार प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंत में कल्पना योगेश तिवारी ने आश्वासन दिया कि जिला पंचायत स्तर पर ग्रामीण खेल गतिविधियों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि ग्रामीण अंचलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच सकें। पीयूष शर्मा,भूपेंद्र वर्मा ,विशु वर्मा रूपेश निषाद,दीनू वर्मा,लालू वर्मा,रंजीत वर्मा,राज देवदास,गणेशवर,विजय यादव,लेखू वर्मा एवं ग्रामीण जन ।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री की, सौजन्य भेंट
- “सोहागा मंदिर में कल रामनवमी पर सामूहिक सुंदर कांड पाठ”:ज्ञानेश शर्मा
- 15 वर्षीय अंजलि बनीं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता
- राज्यपाल से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात
- मुख्यमंत्री 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे







