बेमेतरा:श्री राधे कृष्ण सेवा संस्था द्वारा संचालित ग्राम पंचायत बोरसी में निर्माणाधीन गोठान हेतु आज विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम पूरे वैदिक मंत्रोच्चार एवं श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने भूमि पूजन कर गौसेवा के इस महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान गौमाता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन के प्रति योगेश तिवारी की निरंतर सक्रियता को देखते हुए उन्हें गोठान का मुख्य संरक्षक बनाए जाने की औपचारिक घोषणा की गई, जिसका उपस्थितजनों ने तालियों के साथ स्वागत किया। भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा— “गौसेवा हमारी संस्कृति, आस्था और संस्कारों का अभिन्न अंग है। गोठान केवल गौमाताओं के संरक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि गांव की सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों का प्रतीक होता है। इस गोठान के माध्यम से असहाय एवं निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा और ग्रामीणों को भी सेवा का अवसर प्राप्त होगा।” उन्होंने आगे कहा कि
गौसेवा से जुड़े ऐसे प्रयास समाज में करुणा, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को सेवा, सहअस्तित्व और जिम्मेदारी का संदेश देते हैं। इस अवसर पर श्री राधे कृष्ण सेवा संस्था के पदाधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक योगेश तिवारी भाजपा किसान नेता अध्यक्ष अशोक पाण्डे, उपाध्यक्ष खिल्लू साहू, कोषाध्यक्ष एवं सरपंच झाला वर्मा, सदस्य भीम वर्मा, रूपराम चंद्राकर, प्रकाश वर्मा, मंत्री पाल, खिलेश्वर वर्मा, संरक्षक ओम प्रकाश पांडे, देवेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गोठान निर्माण को लेकर खुशी और संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह गोठान भविष्य में गौमाताओं के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं संवेदनशील आश्रय स्थल बनेगा, साथ ही गांव में सामाजिक समरसता और धार्मिक चेतना को भी सुदृढ़ करेगा। अंत में
भूमि पूजन के पश्चात सभी उपस्थितजनों ने गौसेवा को निरंतर आगे बढ़ाने और गोठान के सुचारू संचालन में सहयोग देने का संकल्प लिया।और सरकार और आसपास के दानदाता के सहयोग से गौ शाला का निर्माण किया जायेगा आसपास के जो गौ माता है दर दर भटक रही है । और रोड में बैठने में मजबूर है । गौ माता को गौ साला में अपने घर में गौशाला में रहेंगे









