बिलासपुर:खम्हरिया में आयोजित झंडारोहण, सतनाम संदेश शोभायात्रा एवं जयंती समारोह में पूर्व कलेक्टर अनुराग पाण्डेय शामिल हुए।
खम्हरिया में बाबा गुरु घासीदास संत शिरोमणि, महान समाज सुधारक एवं मानवता के अमर संदेशवाहक बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर झंडारोहण, सतनाम संदेश शोभायात्रा एवं जयंती समारोह श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के साथ आयोजित किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व कलेक्टर अनुराग पाण्डेय शामिल हुए।
इस अवसर पर आयोजित जयंती के कार्यक्रम में अनुराग पाण्डेय ने बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र पर पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और सतनाम संदेश शोभायात्रा में सहभागिता निभाई।पूरे आयोजन के दौरान सतनाम, सत्य और समानता के उद्घोष से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। शोभायात्रा में सरपंच शैलेन्द्र मिरी,पूर्व सरपंच पंचराम,अशोक सिंह रिंकू,अरुण यादव,शिवा यादव,जय रात्रे सहित समाज के वरिष्ठजन, किसान, युवा, महिलाएं, एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे का सुंदर संदेश देखने को मिला।











