रायपुर:पानीपत, हरियाणा के पूर्व राष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी एवं क्रीड़ा भारती के सदस्य दीपक शर्मा से वेटलिफ्टर्स ने मुलाकात कर उनका जागृति मंडल में स्वागत किया गया।
दीपक शर्मा पिछले 200 दिनों से साइकिल से चारधाम यात्रा करने के संकल्प से भारत यात्रा के लिए निकले है और आज पूरी जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने के पश्चात रायपुर आगमन हुवा!
दीपक शर्मा के स्वागत में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी करण लहरे, शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित आतिश पाटिल, सुभाष लहरे, राष्ट्रीय खिलाड़ी टोमन भारती, योगानंद खरे, अमन सिंह, महिला खिलाड़ी लुकेश्वरी साहू, दिव्या सिन्हा, प्रीतु साहू एवं फाल्गुनी साहू तथा अंतराष्ट्रीय वेटलिफ़्टर और कोच अजय दीप सारंग उपस्थिति थे।








