बेमेतरा:- माँ भद्रकाली जिला मानस संघ, बेमेतरा के तत्वावधान में जिले की चारों तहसील मुख्यालयों में एक ही दिन, एक ही समय पर मानस व्याख्यान माला प्रतियोगिता का भव्य एवं अनुकरणीय आयोजन किया गया। यह अभिनव प्रयोग जिले के सांस्कृतिक व मानस जगत में एक नई मिसाल के रूप में सामने आया।
प्रतियोगिता के प्रथम चरण में जिले सहित अंतरजिला से कुल 151 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी तहसीलों में एक साथ हुए इस आयोजन ने संगठनात्मक क्षमता, समन्वय एवं मानस परंपरा के प्रति समर्पण को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
बेमेतरा ब्लॉक का आयोजन गांधी भवन, बेमेतरा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय सिंहा (अध्यक्ष, नगर पालिका बेमेतरा) एवं विशिष्ट अतिथि श्री लक्की साहू (पार्षद) उपस्थित रहे जिनका बिहारीलाल यादव मां भद्रकाली तहसील मानस संघ बेमेतरा ने पुष्पमाला, अंगवस्त्र और श्रीफल से स्वागत किया। अतिथियों ने माँ भद्रकाली जिला मानस संघ के इस नवाचार की सराहना करते हुए जिले में भविष्य में विशाल मानस महोत्सव आयोजित करने के संकल्प की प्रशंसा की।
साजा के आयोजन में मुख्य अतिथि अनिल सिंघानिया (संयोजक राम सेवा सत्संग समिति), संजय तिवारी (पूजारी चंडी मंदिर), दौलतनाथ योगी(सदस्य, मंदिर समिति) लोकनाथ पटेल(सरपंच करमू) पुन्नी तोरन यादव (सरपंच दर्री) उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, श्रवण कुमार साहू अध्यक्ष मां भद्रकाली तहसील मानस संघ साजा ने सभी का श्रीफल, अंगवस्त्र से स्वागत किया।
बेरला के आयोजन मे देवलाल सिन्हा जिला अध्यक्ष माँ भद्रकाली जिला मान स संघ बेमेतरा शिवझड़ी सिन्हा पार्षद नगर बेरला विनय ताम्रकार राजकुमार ताम्रकार संरछक डा ईश्वर सिन्हा शालिक राम साहू छगन साहू डा बी आर साहू उत्तम साहू चंद्रिका वर्मा पंचराम साहू संतोष साहू उपस्थित होकर कार्यक्रम शुभारम्भ किया उत्तम साहू अध्यक्ष तहसील मानस संघ बेरला ने सभी का शाल श्री फल से स्वागत किया।
नवागढ़ में विशेष रूप से प्रेमू साहू(तहसील अध्यक्ष, साहू समाज नवागढ़) दीनबंधु साहू, संगठन उपाध्यक्ष, शान्तिलाल साहू, बिरेन्द्र साहू, गनपत ठाकुर, व जूठेल राम साहू के आतिथ्य में आयोजन संपन्न हुआ, सभी अतिथियों का महेश कुमार साहू, अध्यक्ष मां भद्रकाली तहसील मानस संघ नवागढ़ ने श्रीफल, पुष्प एवं अंगवस्त्र से स्वागत व सम्मान किया।
प्रथम चरण के पश्चात प्रत्येक ब्लॉक से पाँच–पाँच प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें द्वितीय एवं अंतिम चरण के लिए प्रवेश दिया गया, जिसकी प्रस्तुति खैरझिटीकला, साजा में आयोजित होगी।
निर्णायक मंडल— रिझन सेन, अशोक मिश्रा, ठोकेलाल देवांगन, डॉ. बी.आर. साहू, प्रेमूलाल साहू, खेलन सिंह राजपूत, रविंद्र साहू, माधव राम साहू एवं श्रीमती उत्तरा साहू— द्वारा चयन सूची संघ को सौंप दी गई।








