रायपुर : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विप्र कॉलेज द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सेठ फूल चंद कॉलेज राजिम के कुणाल साहू विजेता बना।
विप्र कॉलेज के सभागार में इसके पूर्व बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय नयापारा राजिम के कुणाल साहू ने 65 किलो ग्राम वर्ग में प्रथम स्थान होने के साथ प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव हासिल किया।60 किलोग्राम वर्ग में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय रायपुर के छात्र अमन पांडे ने प्रथम और शिक्षा स्नातक महाविद्यालय माढर के छात्र सागर सेन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विप्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी,
अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक संजय शर्मा , और राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीतिश प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में थे ।इस अवसर पर गजेंद्र पांडे एन. आई. एस. कोच ,राजेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ खिलाड़ी और अशोक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार और समापन समारोह में मुख्य अतिथि ज्ञानेश शर्मा ने विजेताओं को विप्र ट्रॉफी प्रदान करते हुए कहा कि एक प्रतियोगिता से किसी खिलाड़ी का आकलन नहीं होता ।वही अच्छा खिलाड़ी है ,जो निरंतर अपना प्रयास जारी रखें। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय निर्णायक संजय शर्मा ने बॉडी बिल्डिंग के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के तकनीकी पक्ष से अवगत कराया।
अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी 27 से 31 दिसंबर को आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।














