दुर्ग :जिला पॉवरलिफ्टिंग संघ एवं क्रीड़ा भारती द्वारा छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय बेंचप्रेस प्रतियोगिता (Equipped & Un-Equipped-Classic) कल 14 दिसंबर को बीआईटी कॉलेज में प्रातः 8:00 बजे से शाम 6:00 तक संपन्न होगी।
इस आयोजन में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर्स वर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।यह प्रतियोगिता पावरलिफ्टिंग के नियमों के अनुसार Equipped और Un-Equipped-Classic दोनों वर्गों में आयोजित की जाएगी।
🏋️ यह प्रतियोगिता आयु तथा वज़न वर्ग की निम्न श्रेणियाँ होगी :
• सब-जूनियर एवं जूनियर बालक: 53, 59, 66, 74, 83, 93, 105, 120, 120+ किलोग्राम।
• बालिका: 43, 47, 52, 57, 63, 69, 76, 84, +84 किलोग्राम।
• सीनियर/मास्टर वर्गों के लिए भी निम्न श्रेणियाँ निर्धारित की गई हैं:
• आयु वर्ग (जन्म के वर्ष पर आधारित): सब-जूनियर (2007 से 2011), जूनियर (2002 से 2006), सीनियर (2005 से 1966 के मध्य), और मास्टर्स (1976 से 1956).
• पुरस्कार: प्रत्येक वर्ग में मेडल, प्रमाणपत्र तथा बेस्ट लिफ्टर को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
• प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन दिनांक 7-12 जनवरी 2026 में हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय बेंचप्रेस हेतु किया जाएगा।यह जानकारी कृष्णा साहू (महासचिव) छत्तीसगढ़ पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन ने दी है।









