
रायपुर : छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित 32 वें उपनयन संस्कार समारोह में 64 छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार वैदिक रीति रिवाज और हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विप्र भवन में प्रातः 6:00 बजे से आचार्य ओमप्रकाश तिवारी के दिशा निर्देश में मुंडन ,हल्दी सहित सभी रीति रिवाज बटुकों और उसके परिवार जनों के लिए अविस्मरणीय बना।
मुख्य यजमान विनय तिवारी एवं संध्या तिवारी सहित अष्टबंध ब्राह्मण नरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र शुक्ला, राजेंद्र तिवारी, हरीश शर्मा, अवधेश दुबे ,सुरेंद्र दीवान ,और नटराज शर्मा ने सभी बालको को आशीर्वाद देते हुए जीवन में उपनयन संस्कार के महत्व को बताया। विप्र भवन में उपनयन संस्कार संपन्न होने के उपरांत बटुकों और उसके परिवार जनों सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने बैंड बाजे की धुन के बीच खुशी के साथ नाचते गाते हुए ब्राह्मणपारा सोहागा मंदिर पहुंच कर भगवान मुरली मनोहर और राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, सुरेंद्र दीवान ,संजय दीवान, भूपेंद्र शर्मा, मिश्रीलाल पांडेय ,व्यास नारायण शुक्ला एवं विप्र शक्ति महिला मंडल के सदस्य विभा तिवारी, कुसुम शर्मा ,रत्ना मिश्रा, सुषमा तिवारी ,भारती किरण शर्मा, प्रीति शुक्ला और सरिता तरुण शर्मा सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण के समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।














