रायपुर:जिले में चल रहा ‘प्रोजेक्ट रचना’ बेकार पड़ी फ्लेक्स शीट्स को कौशल प्रशिक्षण के मूल्यवान संसाधन में बदलकर नवाचार की मिसाल स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर नगर निगम रायपुर, जिला प्रशासन और आईटीआई सड्डू की इस पहल के तहत विद्यार्थी इन्हीं फ्लेक्स से चटाइयाँ, बोतल कवर, कैरी बैग, कंप्यूटर, सिलाई मशीन कवर और अन्य 2000 से अधिक उपयोगी वस्तुएँ तैयार कर चुके।
आज जब आंगनबाड़ी के बच्चों के हाथों में उनकी नई रचना चटाई और बोतल कवर पहुँचे, तो छोटे-छोटे हाथ सामान पकड़ते ही खिल उठे। कलेक्टर डॉ सिंह ने बच्चों को चॉकलेट्स भी दिए जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई।









