
दिल्ली: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सदन में हुई चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को वंदे मातरम् के इतिहास, वंदे मातरम् के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उनका भाषण एक ऐतिहासिक दस्तावेज बना है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा भी देगा और जानकारी भी देगा। वंदे मातरम् करोड़ों भारतवासियों के लिए एनर्जी है तो कुछ लोगों के लिए एलर्जी है। कुछ लोग आज सदन में नजर नहीं आए.राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज सदन में मौजूद नहीं थे.










