कांकेर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल की रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति डीआरयूसीसी रायपुर की द्वितीय बैठक दिसंबर माह में रायपुर रखी गई है।छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सम्मानीय प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी जी के पहल पर रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले समस्त स्टेशनों के लिए नई मांग एवं महत्वपूर्ण सुझाव छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा मांग की गई थी।,,जिसे रेल मंडल की होने वाली उपरोक्त बैठक मैं रखा जा सकें।जिसके लिए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की अनुशंसा पर रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य लोकेश चंद्रकांत जैन जी एवं जितेंद्र सादीजा जी को नामित भी किया गया हैं।तथा छत्तीसगढ़ चेंबर द्वारा प्रदेश के विभिन्न रेल्वे स्टेशनों से संबंधित सुझाव से अवगत कराए जाने हेतु लोकेश जी एवं जितेन्द्र जी को प्रभारी भी बनाया गया हैं।,जिन्हें कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अनूप शर्मा,निरंजन सिंह ठाकुर एवं बाबा ठाकुर द्वारा कांकेर जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने एवं कांकेर ज़िला मुख्यालय अंतर्गत आने वाले भानुप्रतापुर स्टेशन से संबंधित मह्त्वपूर्ण मांग एवं सुझाव पत्र विगत दिनों रायपुर चेंबर भवन में सौंपा गय।,सौंपे गए सुझावों एवं मांग पत्र में प्रमुख रूप से निम्नलिखित उल्लेखित है:-
*(1) धमतरी से जिला मुख्यालय कांकेर व्हाया चारामा नई रेल्वे लाइन का विस्तार किए जाने हेतु संपूर्ण विवरणों एवं सुझावों के साथ मांग पत्र सौंपी l*
*(2) दल्ली से दुर्ग 3 दिन चलने वाली ट्रेन को प्रतिदिन किया जाए और इसे भानुप्रतापु से चालु किया जाय।
*(3) सभी ट्रेन में बोगी बढ़ाई जाए ।
*(4) अंतागढ़ से गोंदिया एवम् बिलासपुर के लिये नई ट्रेन चालू की जाए।









