रायपुर:छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट (द्वितीय संस्करण) के तहत सस्टेनेबल सिनर्जी: ट्रेडिशनली फ्यूचरिस्टिक थीम पर भव्य साइकिल रैली का आयोजन दिनांक 7 दिसंबर 2025 को किया गया। यह रैली कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल के नेतृत्व में प्रारंभ हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मणिवासगन IFS, चीफ कंज़र्वेटर ऑफ फॉरेस्ट, रायपुर रीजन, ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास लक्ष्य (SDGs), नवीकरणीय ऊर्जा और वृक्षारोपण के महत्त्व पर विस्तृत जानकारी दी और युवाओं को प्रकृति संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।रैली में लगभग 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल रैली Maharaja Agrasen International College (Samta Colony) से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक, आजाद चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सप्रे शाला, अश्रम चौक होते हुए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के फ़िज़िकल एजुकेशन विभाग तक पहुँची। यह यात्रा पर्यावरण, सतत ऊर्जा और हरित जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता का प्रतीक रही।कार्यक्रम का समापन फ़िज़िकल एजुकेशन विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान मॉर्निंग ज़ुम्बा डांस एवं फिटनेस एक्सरसाइज़ के साथ हुआ, जिसने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ और सक्रिय रहने का प्रेरक संदेश दिया।
इस साइकिल रैली ने पूरे प्रदेश और देश में पर्यावरण संरक्षण, टिकाऊ विकास तथा नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने का सशक्त संदेश दिया।









