
बेंगलुरु: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से दी गई दावत में शामिल होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “असल बात यह है कि यह एक तहज़ीब है जो हम आने वाले देशों और सरकारों के हेड्स के लिए दिखाते हैं कि उनके लिए दावत रखी जाए। राष्ट्रपति ने बहुत अच्छा भाषण दिया और बदले में राष्ट्रपति पुतिन ने भी बहुत गर्मजोशी से जवाब दिया। कई वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में रशियन डेलीगेट्स मौजूद थे। मैं विवादों में नहीं पड़ना चाहता.”









