रायपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तहत रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 के तीन बूथ लेवल अधिकारी सम्मानित हुए।
समय से पहले शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने आज उन्हें शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
सम्मानित बीएलओ में राजातालाब मतदान केन्द्र 155 की बीएलओ सुनीला फेंकलिन, पंडरीतराई मतदान केन्द्र 59 की बीएलओ श्रीमती देवकुमारी भारद्वाज तथा मतदान केन्द्र 58 के बीएलओ गेन्दूराम देवदास शामिल हैं।







