रायपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) में उत्कृष्ट एवं समयपूर्व शत-प्रतिशत कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने बीएलओ किरण टंडन, धरसीवां विधानसभा को सम्मानित किया।बीएलओ श्रीमती टंडन ने कहा “मैंने पूरी जिम्मेदारी से इस महत्वपूर्ण कार्य को सम्पन्न किया, आप सभी बीएलओ भी जल्द करें।”
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) में उत्कृष्ट एवं समयपूर्व शत प्रतिशत कार्य के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अभनपुर एवं धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के छह बीएलओ, तीन पटवारी और एक सुपरवाइजर को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन ठाकुर, अभनपुर एसडीएम रवि सिंह, अभनपुर तहसीलदार सीता शुक्ला एवं सीडीपीओ अभनपुर सुश्री रचिता नायडू उपस्थित रहे।










