महासमुंद:राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू गति से जारी है। आज खरीदी का 10वां दिन है और कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में निर्बाध एवं पारदर्शी तरीके से धान खरीदी की जा रही है।
जिला खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 130 समितियों के अंतर्गत 182 उपार्जन केंद्र संचालित हैं। आज दिनांक तक सभी उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से 50,502.96 टन धान की खरीदी की जा चुकी है तथा आज 26 नवम्बर को 1052.08 टन की खरीदी की जाएगी। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं, तौल व्यवस्था एवं सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता में रखते हुए, सुगम प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।

ब्रेकिंग
- केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम छतौना में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित
- महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री
- बीजापुर के अंकित सकनी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में पाई सफलता, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
- मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य ने की, सौजन्य मुलाकात









