
रायपुर: जिला सीनियर पुरुष/महिला भारोत्तोलन टीम का चयन प्रतियोगिता 29 नवंबर को आयोजित किया गया है।
राज्य स्तरीय सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ द्वारा रायपुर जिला की टीम का गठन करने हेतु 29 नवंबर 2025 को प्रोफ़ेसर जे एन पांडे शासकीय उच्चतर विद्यालय, नेताजी स्टेडियम के सामने चयन प्रतियोगिता आयोजित किया गया है!
चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को IWLF द्वारा जारी नेशनल आई डी कार्ड एवं आधार कार्ड की मूल प्रति एवं स्व:हताक्षरित छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।खिलाड़ी की आयु 15 वर्ष से अधिक होना चाहिए तथा अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन संघ के द्वारा निर्धारित वजन वर्ग 8 महिला एवं 8 पुरुष वर्ग में चयन प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा।
रायपुर जिला के खिलाड़ी यदि इस चयन प्रतियोगिता में भाग नहीं लेते है तो उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी एवं किसी अन्य जिला/यूनिट से खेलने हेतु NOC नहीं दिया जाएगा।अधिक जानकारी हेतु गुढ़ियारी में स्थित जय सतनाम व्यायाम शाला में दीपक धीवर प्रचार सचिव एवं अजय दीप सारंग से संपर्क कर सकते है।यह जानकारी रुस्तम सारंग सचिव जिला भारोत्तोलन संघ ने दी है।










