रायपुर:कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के मद्देनजर सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों की बैठक ली।इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे।
कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि त्रुटिहीन और सटीक मतदाता सूची बनाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसके लिए हर नागरिक का सहयोग ज़रूरी है। उन्होंने सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे आमजनों में जागरूकता बढ़ाएं और BLO के कार्य में पूर्ण सहयोग करें।









