
रायपुर:भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में चलाए जा रहे मतदाता सूचियां के विशेष गहण पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के तहत वर्तमान में गणना चरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान कोई भी वैध मतदाता ना छूटे और कोई अवैध नाम शामिल न हो उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए बूथ लेवल अधिकारी द्वारा दुर्गम क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं और उनसे गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। आज 89 बीजापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के भाग संख्या 138 पल्लेवाया के बीएलओ
पायकु राम कश्यप, एवं अभिहित अधिकारी एवं भाग संख्या 70 गुट्टामंगी के बीएलओ रामसाय यादव द्वारा इंद्रावती नदी पार कर दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में गणना प्रपत्र वितरण एवं संकलन का कार्य सम्पादित किया।
छत्तीसगढ़ राज्य के जिला सरगुजा, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, बस्तर, जांजगीर चांपा, जशपुर, कबीरधाम, महासमुंद, धमतरी, उत्तर बस्तर कांकेर, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सारंगढ़, बिलाईगढ़ एवं सक्ती आदि जैसे जिलों के 85 मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 100% डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।








