रायपुर:उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के लगातार प्रयास से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली हैं। इसी क्रम में ग्राम सैगोना के लिए मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए 41 लाख 65 हजार रूपए लागत के कार्य की स्वीकृति मिली है। जिसका आज आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राजेश पटेल एवं पटेल समाज सामुदायिक भवन को यादव समाज सामुदायिक भवन से जोड़ने वाले लगभग 500 मीटर लंबे पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह सड़क स्थानीय ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी और दोनों समाज सामुदायिक भवनों के बीच सुगम आवागमन उपलब्ध कराएगी।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा में हो रहा तीव्र विकास- जिलापंचायत अध्यक्ष इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व और निरंतर प्रयासों से कवर्धा विधानसभा के प्रत्येक ग्राम में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

ब्रेकिंग
- साजा में गुरु बालकदास शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए, योगेश तिवारी
- लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल
- मन की बात में छत्तीसगढ़ के जल संवर्धन प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, अब इसे जन आंदोलन बनाना हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री
- डिजिटल हुआ जशपुर: घर बैठे क्यूआर कोड से भरें टैक्स
- माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री








