रायपुर .श्री राधा कृष्ण स्वामी मुरली मनोहर सोहागा मंदिर (पुनिया बाई )धर्मशाला ब्राह्मणपारा में नवनिर्मित धर्मशाला भवन लोकार्पण समारोह परम पूज्य दंडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद तीर्थ जी महाराज के गरिमामयी उपस्थिति एवं मुख्य अतिथि रमेश बैस( पूर्व राज्यपाल), कार्यक्रम अध्यक्ष रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ सुनील सोनी (विधायक दक्षिण एवं पूर्व सांसद रायपुर ), रविंद्र चौबे (पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ ) तथा श्रीमती मीनल चौबे( महापौर, नगर पालिक निगम रायपुर )की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।इस अवसर पर साहित्य परिषद के अध्यक्ष शशांक शर्मा , नरेंद्र तिवारी एवं पार्षद अजय साहू भी उपस्थित थे।

लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सोहागा मंदिर (पुनिया बाई )धर्मशाला के लोकार्पण समारोह में
भगवान श्री मुरली मनोहर के पूजा अर्चना उपरांत लोकार्पण शिलालेख का अनावरण किया।अतिथियों का स्वागत करते हुए मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के दानदाताओं के सहयोग से निर्मित सर्व सुविधा युक्त धर्मशाला भवन आज समस्त अतिथियों के उपस्थित में समाज को समर्पित है। समाज के इस कार्य के लिए हम सब माध्यम बने यह हमारा सौभाग्य है और आगे भी युवा पीढ़ी को जोड़ते हुए छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के विकास के लिए समर्पित रहेंगे ।
लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि रमेश बैस,पूर्व राज्यपाल ने कहा कि समाज के लिए उपयोगी बनना सबसे बड़ा सौभाग्य है ।इसलिए जब मैं पद पर था ,तब भी हमेशा सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर रहता था और आज पद ना होने के बाद भी कभी भी सामाजिक कार्य के लिए मेरी आवश्यकता पड़े तो हमेशा तत्पर रहूंगा।
लोकार्पण समारोह के अध्यक्ष सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज को बधाई देते हुए कहा कि समाज के वरिष्ठ जनों के नेतृत्व में निरंतर सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज के विकास में लगे रहना प्रदेश और राष्ट्र के लिए जरूरी है ।मेरा सहयोग आप लोगों के कारण ही संभव हुआ, क्योंकि आप लोगों ने ही मिलकर मुझे निरंतर सेवा का मौका दिया। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा
धर्मशाला का यह नया भवन निश्चित ही श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों और समाज के सभी वर्गों के लिए सेवा, सहयोग और संस्कार का केंद्र बनेगा।उन्होंने
सभी शुभचिंतकों और समाजबंधुओं को आत्मीय शुभकामनाएं। दीं। समारोह के विशिष्ट अतिथि विधायक एवं पूर्व सांसद सुनील सोनी ने कहा कि सोहागा मंदिर में नवनिर्मित धर्मशाला के लिए दान करने वाले दानदाताओं को मेरा प्रणाम है। समाज के लिए उपयोगी यह भवन सामाजिक कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा ।इस प्रकार के निर्माण कार्य के लिए हम सबको हमेशा एक कदम आगे रहना चाहिए क्योंकि समाज के रहने से ही हम सब हैं । पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने सामाजिक कार्यों के लिए इस प्रकार के निर्माण कार्य को आवश्यक बताया। महापौर मीनल चौबे ने ब्राह्मणपारा में अपने बचपन के दिनों का स्मरण करते हुए बताया कि यहां श्री राधा कृष्ण स्वामी मुरली मनोहर मंदिर से प्राप्त आशीर्वाद का फल है कि मुझे महापौर के रूप में रायपुर शहर की सेवा करने का अवसर मिला। जहां भी मेरी आवश्यकता हो मैं अपने समाज के लिए खुशी के साथ उपस्थित रहूंगी। इस अवसर पर परम पूज्य दंडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद तीर्थ जी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि जिन्हें दान करने की इच्छा होती है ,उनके पास साधन नहीं होता और जिनके पास साधन होता है उन्हें दान करने की इच्छा नहीं होती ।पर जिनके पास साधन भी हो और दान करने की इच्छा भी हो उन्हें सही पात्र नहीं मिलता। यह सौभाग्य की बात है , यहां उपस्थित सज्जनों के पास साधन भी है और उन्हें दान करने की इच्छा भी है और दान प्राप्त करके उन्हें सही जगह उपयोग करने वाले पात्र लोग भी हैं। आप सभी का लोक कल्याण के माध्यम से कल्याण हो यही मेरा आशीर्वाद है।
.श्री राधा कृष्ण स्वामी मुरली मनोहर सोहागा मंदिर (पुनिया बाई )धर्मशाला निर्माण में मुक्त हस्त से दान करने वाले 80 दानदाताओं का शाल, श्रीफल ,राधा कृष्ण मुरली मनोहर का चित्र भेंट कर अतिथियों ने
सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों
ने शॉल, श्रीफल एवं मुरली मनोहर का चित्र
भेंट कर अतिथियों तथा आर्किटेक्ट नवीन शर्मा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मेघेश तिवारी ने किया ।इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्य प्रदीप नारायण तिवारी, अधिवक्ता भूपेंद्र शर्मा ,हरीश मिश्रा, संजय दीवान,वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बैस, अंचल के प्रसिद्ध कवि मीर अली मीर,व्यास नारायण शुक्ला,डी पी तिवारी,मिश्री लाल पाण्डेय,अशोक दीवान,अविनाश शुक्ला, उमाकांत तिवारी, सुभाष तिवारी,प्रियतोष शर्मा, प्रो.ध्रुव पाण्डेय, आशीष दीवान, विनय तिवारी,भूपेन्द्र शर्मा, प्रीति शुक्ला, विभा तिवारी, कुसुम शर्मा, रामावतार तिवारी
मृत्युंजय दुबे,संजय शर्मा,सुनील शर्मा,सहित समस्त दानदाताओं के साथ छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।













