रायपुर:पं० रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में संस्कृत विषय के प्रमाणपत्रीय पाठ्यक्रम का उद्घाटन एवं दीक्षारंभ समारोह विश्वविद्यालय के कला भवन में आयोजित किया गया।
यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र के संचालक प्रो० रविंद्र ब्रह्मे ने बताया कि संस्कृत विषय के प्रमाणपत्रीय पाठ्यक्रम का उद्घाटन एवं दीक्षारंभ समारोह में
मुख्य अतिथि के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० साच्चिदानन्द शुक्ला , तथा कार्य परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं विप्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० मेघेश तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।समारोह में मुख्य वक्ता श्री दुधाधारी महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० प्रवीण कुमार झारी थे।

प्रो. ब्रम्हे ने बताया कि कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन केंन्द्र की शिक्षिका निशा मिश्रा ने किया।
संस्कृत विषय के प्रमाणपत्रीय पाठ्यक्रम का उद्घाटन एवं दीक्षारंभ समारोह में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता ने बताया कि संस्कृत केवल वेद अध्ययन एवं कर्मकांड के लिए नहीं है। इसकी उपयोगिता एवं उद्देश्य अन्य क्षेत्रों जैसे गणित, फॉर्मेसी, विज्ञान इत्यादि में भी है।संस्कृत विषय के प्रमाणपत्रीय पाठ्यक्रम के उद्घाटन एवं दीक्षारंभ समारोह में संबोधित करते हुए डॉ. मेघेश तिवारी ने छात्रों के लिए नियमित अध्ययन के साथ संस्कृत में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम को उपयोगी बताया। विवि० के कुलअनुषासक प्रो. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।













