रायपुर:जिले में धान खरीदी कार्य में व्यवधान पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सहकारी समितियों पर कड़ी कार्रवाई की है। उनके द्वारा संचालित 250 से अधिक राशन दुकानों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। अब इन दुकानों का संचालन पंचायतों को सौंपकर व्यवस्था को सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं।