रायपुर:थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में पंजाब थाई बॉक्सिंग संघ द्वारा BBK DAV महिला महाविद्यालय, अमृतसर (पंजाब) के ऑडिटोरियम मे 16वीं TIF राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 07 से 09 नवंबर 2025 को किया गया था जिसमें छ ग के थाई बॉक्सर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 07 स्वर्ण, 07 रजत और 01 काँस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर चैंपियनशिप में ओवर ऑल तृतीय स्थान की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
अपनी प्रतिभा का परिचय देकर रायपुर और दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों, अधिकारियों के लौटने पर रायपुर रेल्वे स्टेशन में राज्य थाई बॉक्सिंग संघ, खेलप्रेमियों और परिजनों द्वारा शानदार स्वागत किया गया।
चैंपियनशिप में भाग लेने छ ग का 17 खिलाडियों और 04 अधिकारियों का कुल 21 सदस्यीय दल अमृतसर (पंजाब) गया था। 17 खिलाड़ियों के दल में 10 बालिकाएं और 07 बालक थे। सभी बालिकाओं ने पदक जीते जिसमें 06 स्वर्ण और 04 रजत पदक शामिल है वही 07 बालको ने 05 पदक जीते जिसमे 01 स्वर्ण, 03 रजत और 01 काँस्य पदक शामिल है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के चीफ जज के रूप में राज्य थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन तथा एकलव्य खेल परिसर जावंगा, गीदम में पदस्थ दंतेवाड़ा खेल विभाग की कोच कु टिकेश्वरी साहू को रेफ़री के रूप में आमंत्रित किया गया था। टिकेश्वरी साहू ने छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग टीम के कोच का भी दायित्व निर्वहन किया।
मैनेजर का दायित्व काँकेर की नजमा परवीन कुरैशी और बालोद की दिलेश्वरी ने निर्वहन किया।
रायपुर और एकलव्य खेल परिसर जावंगा, गीदम दंतेवाड़ा के खिलाडियों, अधिकारियों का स्वागत करने रायपुर रेल्वे स्टेशन पर थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन, यश राय, अन्नू कँवर (अध्यक्ष – आदि शक्ति नारी उन्नयन संस्थान), एस आर गुप्ता, रिज़वान चामड़िया सहित खिलाड़ियों के परिजन उपस्थित थे।







