रायपुर:राज्यपाल के सचिव छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र क्रमांक एफ 1-3/2024/रास/यू-9 अनुसार छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति, संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर द्वारा प्रोफेसर और निदेशक फॉर्म (फॉर्म और बीज) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर डॉ. राजेन्द्र लकपाले को संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय, सरगुजा, अंबिकापुर का नए कुलपति नियुक्त किया गया है। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर का कुलपति नियुक्त किया गया है।
डॉ. राजेन्द्र लकपाले का कार्यकाल, उपलब्धियाँ तथा सेवा शर्ते, उक्त अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।
प्रो.राजेंद्र सेंट पॉल के 1983 बैच के छात्र हैं। उनके कुलपति बनने पर सेंट पॉल स्कूल के उनके सहपाठी यों ने हर्ष व्यक्त किया है। उनके सहपाठी कमोडोर अजय बिसेन, राजीव जैन,डॉ.मेघेश तिवारी,शिरीष तिवारी, आदित्य झा, सुधाकर राव,चंद्रशेखर, विकास दुबे, विकास घाणेकर,अमित खेमका, सत्यप्रकाश झुन झुन वाला,शरद वरु ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित किया है।










