रायपुर:SGFI से मान्यता प्राप्त थाई बॉक्सिंग की राष्ट्रीय संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में पंजाब थाई बॉक्सिंग संघ द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की 16वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 07 – 09 नवंबर 2025 अमृतसर (पंजाब) की BBA विश्वविद्यालय में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस मेमन, महासचिव लखन कुमार साहू ने कहा कि फाइनल में एकलव्य खेल परिसर – जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) की पायके कवासी (सब जूनियर, 12 – 14 वर्ष, -44kg) ने अपने वर्ग में महाराष्ट्र की खिलाड़ी को परास्त कर छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण पदक दिलाया जबकि गुजराती स्कूल, रायपुर की कु पिंकी गुप्ता (जूनियर, 14 – 17 वर्ष, – 44kg) ने भी अपने वर्ग में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को परास्त कर स्वर्ण पदक जीता।
इसके अलावा 04 खिलाड़ीयों ने छत्तीसगढ़ को रजत पदक दिलाया। इस तरह छत्तीसगढ़ को अब तक 06 पदक हासिल हो चुके है और देर रात्रि तक पदकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
*रजत पदक विजेता :-
दीपाली बघेल – रायपुर ( जूनियर, 14 – 17 वर्ष, – 48kg)
लच्छी कवासी – दंतेवाड़ा (सब जूनियर, 12 – 14 वर्ष, – 36kg)
सोमारी मरकाम – दंतेवाड़ा (सब जूनियर, 12 – 14वर्ष, – 44kg)
रामे कवासी – दंतेवाड़ा (सब जूनियर, 12 – 14 वर्ष, – 52kg)
थाई बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा 16वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप हेतू गठित टेक्निकल समिति में रायपुर के अनीस मेमन चीफ जज तथा एकलव्य खेल परिस – गीदम, दंतेवाड़ा की कोच टिकेश्वरी साहू रेफ़री एवं जूरी के रूप में शामिल हैं।









