
रायपुर:कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
कलेक्टर ने अधिकारियों को सोलर रूफटॉप स्थापना के लक्ष्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक घर सौर ऊर्जा से जुड़ सकें।बैठक में बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैंकों को लंबित आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत करने तथा अनावश्यक रिजेक्शन से बचने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे










