
रायपुर:इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में 06 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेज के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता भारतीय भारोत्तोलन संघ नए नियमों के अनुसार 08 वर्ग समूह में आयोजित किया जाएगा।
इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के आधार परचयनित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम 8 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित इंटर जोन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता चंडीगढ़ में शामिल होगी।प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी राजेश जंघेल द्वारा किया जाएगा।









