रायपुर:श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला में “भव्य दिव्य तुलसी विवाह महोत्सव”कल 1 नवम्बर को सायंकाल 6 बजे आयोजित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए, आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने कहा कल 1 नवंबर को शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द महाराज के प्रमुख उपस्थिति में”भव्य दिव्य तुलसी विवाह महोत्सव”का आयोजन किया जाएगा। “भव्य दिव्य तुलसी विवाह महोत्सव”में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण शामिल होंगे।










