रायपुर :राज्य शासन द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में भगवान श्री रामलला तथा भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कराने हेतु संचालित श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के अंतर्गत आज जांजगीर चांपा जिले से श्रद्धालुओं का दल रवाना हुआ। इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा, दर्शन, आवास, भोजन और सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजनांतर्गत आज खोखरा से जिले के कुल 187 श्रद्धालुओं को लेकर बस अयोध्या धाम दर्शन यात्रा के लिए रवाना हुईं। यह बस जिले के श्रद्धालुओं को बिलासपुर रेलवे स्टेशन तक ले जाएगी, जहाँ से विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

ब्रेकिंग
- चार श्रम संहिताओं के खिलाफ 1 अप्रैल को काला दिवस
- शाबाश निकिता बिटिया… छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है : मुख्यमंत्री
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक का दबदबा, महिला वर्ग में ओडिशा बनी चौंपियन
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वदेशी मेले में स्टॉलों का किया, अवलोकन
- 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद








