बेमेतरा: नेवनारा में पारंपरिक मातर महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
बेमेतरा जिले के नेवनारा स्थित जय चण्डी माँ न्यास ट्रस्ट समिति, चण्डी आश्रम परिसर में पारंपरिक मातर महोत्सव 2025 का आयोजन पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोकगीतों के साथ मातर पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया। पूरा परिसर भक्ति और लोक-संस्कृति के रंगों में रंग गया।
अपने उद्बोधन में कल्पना योगेश तिवारी ने कहा
यादव समाज हमारे प्रदेश की संस्कृति और परंपरा का गौरव है। यह समाज मेहनत, निष्ठा और गौ-सेवा के लिए जाना जाता है। मातर महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोकपरंपरा को जीवंत रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि सरकार ग्रामीण अंचलों की परंपराओं और लोक संस्कृतियों को जीवित रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमें भी अपनी परंपराओं को सहेजकर नई पीढ़ी तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारा, एकता और संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में राउत नाचा, अखाड़ा प्रदर्शन, और माँ चण्डी देवी की आरती ने माहौल को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामवासी, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समाज के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का शाल, श्रीफल और पुष्पहार से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
और भानु प्रताप साहू द्वारा अपने हाथों से बनाया गया सुंदर चित्र (फोटो फ्रेम) जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी को भेंट किया गया। यह सम्मानजनक उपहार सच्चे सम्मान, स्नेह और श्रद्धा का प्रतीक रहा। उन्होंने ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकहरिहा, प्रहलाद अग्रवाल अध्यक्ष चण्डी मंदिर, लोकेश साहू सरपंच, नीरा राजकुमार लहरे उपसरपंच, पोषण वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जगन्नाथ तिवारी, मनोज तिवारी, रामावतार साहू कोषाध्यक्ष, भक्तूराम साहू सदस्य, गंगाराम यदु ,सालिक राम साहू, डॉ दीपक साहू एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।









