
अम्बिकापुर:खेल प्रतिभाओं की भूमि सरगुजा एक बार फिर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 की मेज़बानी के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 28 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होने वाली 25वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य के पाँचों संभाग कृ दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर कृ की टीमें हिस्सा लेंगी। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर विलास भोस्कर की अध्यक्षता में प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, खेल अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन की गुणवत्ता पूर्व वर्षों की भाँति उत्कृष्ट, अनुशासित और प्रेरणादायक होनी चाहिए।






