रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित राजधानी प्रवास की तैयारियों का जायजा लेने आज एनआरडीए सीईओ चंदन कुमार एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह जैनम मानस भवन, एयरपोर्ट के पास पहुंचे। उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर नम्रता जैन (आईएएस) एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन भी उपस्थित रहे।










