रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA एवँ ओलंपिक कॉउंसिल ऑफ एशिया (OCA) से मान्यता प्राप्त संस्था FAMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में भारतीय म्यू थाई दल ओलंपिक कॉउंसिल ऑफ एशिया द्वारा बहरीन (यू ए ई) में आयोजित “एशियन यूथ गेम्स” मे होने वाले 21 विभिन्न खेलो में से एक खेल “”म्यूथाई”” में भारतीय दल भाग ले रहा है। म्यूथाई के “मिक्स माई म्यू” टीम इवेन्ट में जगदलपुर (बस्तर) के युवराज सिंह ने 45 देशों के खिलाडिय़ों के बीच सातवां स्थान प्राप्त कर भारत और छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है।
राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने कहा यह छत्तीसगढ़ खेल जगत की ऐतिहासिक उपलब्धि है कि युवराज सिंह राजपूत ने 45 देशों के मध्य हुए “मिक्स माई म्यू” (Mix Mai Muay) टीम इवेन्ट में अपनी राजस्थान की पार्टनर खिलाड़ी हर्षिता के साथ सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और अंकों के आधार पर प्रथम सात खिलाड़ियों में अपना गौरवशाली स्थान बनाया।
युवराज और हर्षिता की मिक्स टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए परन्तु 45 देशों के बीच 7वी रैंक पाना भी अपने आप मे एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उक्त स्पर्धा में फिलीपीन्स, यू ए ई, मलेशिया औऱ इराक़ के मिक्स खिलाड़ी अंकों के आधार पर फाइनल के लिए क्वालीफाई किये है जिनमे पदकों का निर्धारण होगा।







