
पातेपुर, वैशाली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “. NDA की बात करें तो इसका मतलब है ‘विकास, विकास, विकास और विकास’। अगर हम बात करें महागठबंधन की तो इस एक शब्द का मतलब है, ‘विनाश, विनाश, विनाश और विनाश’. पिछले 20 साल में नीतीश कुमार के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से ये प्रयास हुआ है कि विनाश से बिहार को विकास की ओर ले जाया जाए. 6 तारीख को गफलत में मत पड़ना, 6 तारीख को झूठे वादों में मत पड़ना, ये घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग जिनके हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और हैं, इनसे बचकर चलना क्योंकि यही लोग थे जिन्होंने 30 साल पहले पूरे 15 साल जंगलराज चलाया। आज सुख, चैन, शांति और अमन के साथ बिहार विकास की ओर आगे बढ़ चला है।”









