
रायपुर:नवा रायपुर अटल नगर स्थित तूता धरना स्थल में दो माह तक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान तूता धरना स्थल पर किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन या सभा के आयोजन पर अस्थायी रोक रहेगी।
रखरखाव कार्य पूर्ण होने तक स्थल को नगर विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आदेश जारी किए हैं।










