
रायपुर: नक्सलवाद के संबंध में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बयान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “मैं प्रश्न करूंगा कि जेब में रखी हुई झीरम घाटी की रिपोर्ट आप ने क्यों नहीं निकाला? अपने ही नेताओं के साथ हुई जघन्यता के बारे में आपने क्या किया?. नक्सलवाद निर्धारित समय पर पूरी तरह समाप्त होगा इसमें कोई संदेह नहीं है।”





