दिल्ली:मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया। 17 अक्टूबर को ट्रेन में समोसा खरीदने के दौरान फोनपे से भुगतान फेल होने पर वेंडर ने यात्री का कॉलर पकड़ लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि यात्रियों में अफरातफरी मच गई।डरे-सहमे यात्री ने अपनी घड़ी वेंडर को दे दी, ताकि वह ट्रेन पकड़ सके। यह पूरी घटना किसी यात्री ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दी, और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।घटना के बाद DRM जबलपुर ने आरोपी वेंडर का लाइसेंस निलंबित कर दिया और RPF ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया।








