बेमेतरा: टठिया खेल और उत्साह से भरपूर वातावरण में ग्राम टठिया में एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान नेता श योगेश तिवारी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री तिवारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कबड्डी केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह हमारी भारतीय परंपरा, अनुशासन और सामूहिक भावना का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और गांवों में एकता एवं भाईचारे का वातावरण बनता है। प्रत्येक ग्राम में इस प्रकार के खेल आयोजन होने चाहिए ताकि युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में खेल को बढ़ावा देने के लिए अनेक पहलें की जा रही हैं। केंद्र सरकार द्वारा ‘संसद खेल महोत्सव’ जैसे आयोजनों के माध्यम से गांव-गांव तक खेल की भावना को पहुँचाया जा रहा है। आज बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इन कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं, जिससे देश में एक नई खेल संस्कृति विकसित हो रही है। हमारी सरकार चाहती है कि हर गांव में खेल के माध्यम से युवा सशक्त बने और भारत विश्व में खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए।”
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जोश और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कार्यक्रम में चारों ओर उत्सव का माहौल रहा।कार्यक्रम के समापन पर योगेश तिवारी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए, साथ ही सभी को खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डोमेंद्र सिंह राजपूत, सरपंच प्रतिनिधि श्यामलाल नेताम, परमानंद सिंह राजपूत, अनिल सिंह राजपूत, मुकेश सिंह राजपूत, गुना राम साहू, माधव साहू, संजय सिंह राजपूत, बलराम यादव, राजू राजपूत, अमरनाथ साहू, लक्ष्मीकांत राजपूत, प्रदुम राजपूत, जय राम साहू, बालकृष्ण साहू, सूर्य प्रकाश शर्मा, एवं पूर्व जनपद सदस्य जिनेंद्र साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी और आयोजन समिति के प्रति हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।









